सीएसपी लूट कांड का उद्भेदन कर सारण पुलिस ने अंतर जिला लूट गिरोह का किया पर्दाफाश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के तरैया थानान्तर्गत चैनपुर खराटी में बीते दिन हुई सीएसपी लूट कांड का उद्भेदन कर पुलिस ने अंतर जिला लूट गिरोह का किया पर्दाफाश किया है. सीएसपी लूट कांड के संदर्भ में तरैया थाना कांड संख्या-255/ 22 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था. पुलिस में निर्देशानुसार इस कांड के सफल उद्भेदन एवं अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी एवं लूटी की गई सामान की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

जांच के क्रम में पुलिस ने अंतर जिला के लोगों के तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई कुछ सामान भी बरामद की गई हैं. गिरफ्तार अपराधियों में सिवान जिला के बसंतपुर थाना अंतर्गत नवका बाजार निवासी सलमान खान, नगौली गांव निवासी विनीत कुमार एवं करही खुर्द निवासी साहिल कुमार गुप्ता शामिल हैं.

उनके पास सज पुलिस ने दो बाइक, दो मोबाइल एवं एक लैपटॉप बरामद किया है. एसपी ने बताया कि सीएसपी लूट कांड में विनीत ने अपनी लिप्तता स्वीकार करते हुए इस घटना में लिप्त अन्य अपराधकर्मियों का नाम-पता बताया. जिसके निशानदेही पर घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी गिरफ्तार किए गए हैं. उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *