भूमि विवाद में एक अधेड़ की लाठी-डंडे से पी’ट-पी’ट कर ह’त्या

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत अजायबगंज वार्ड संख्या 1 में भूमि विवाद को लेकर एक अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. हत्या उसके पट्टीदारों के द्वारा ही किया गया है. मृतक की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत अजायबगंज मोहल्ला निवासी शिवजी राय के 44 वर्ष पुत्र बिरजू राय के रूप में की गई.

गंभीर स्थिति में उन्हें उठाकर छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के छोटे भाई राकेश राय ने बताया कि घर पर दीवार खींचे जाने का काम चल रहा था. तभी पट्टीदारों ने अचानक हमला बोल दिया और लाठी-डंडे और हथौड़ी से मारपीट कर उनके बड़े भाई बिरजू राय की हत्या की है. इस मामले में उनके द्वारा 5 लोगों को नामजद किया गया है. वहीं प्राथमिकी के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *