ध्वजारोहण कर किया गया स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का उद्घाटन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – भारत स्काउट गाइड के सारण जिला मुख्य आयुक्त के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन सारण एकेडमी विद्यालय में किया गया है. यह शिविर छह दिनों तक चलेगा. जिला मुख्य आयुक्त सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज एवं गाइड में शिविर प्रधान के रूप में एडवांस गाइड कैप्टेन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है.

शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य नागेन्द्र राय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया. उद्घाटन समारोह में भारत स्काउट गाइड सारण के उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिला आयुक्त (स्काउट) डॉ दीनानाथ मिश्रा, जिला सचिव त्रिवेणी कुंवर ने प्रतिभागी स्काउट गाइड को संबोधित किया.

उद्घाटन समारोह मे जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है. वही प्राचार्य नागेन्द्र राय ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है.

शिविर में सारण एकेडमी स्कूल के लगभग 40 स्काउट और 55 गाइड भाग ले रहे है. शिविर में सहायता के लिए विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार शर्मा,राज्य पुरुस्कार स्काउट अमन सिंह,सुमित सिंह,चंदन पंडित,स्काउट सोनु कुमार और बिपुल कुमार को लगाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *