दो देसी कट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार ; कट्टा के खरीद बिक्री में संलिप्तता उजागर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – गोपालगंज जिले के कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव में छापेमारी कर एक युवक के घर से दो देसी कट्टा जब्त किया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है. जब्त किया गया असलहा घर के शौचालय के छत पर छुपा कर रखा गया था. पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इस मामले में थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि कुचायकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव निवासी एक युवक असलहों की खरीद बिक्री में संलिप्त है. जानकारी लगने पर पुलिस ने रामपुर माधो गांव में छापेमारी की.

जहां पवन कुमार के घर के शौचालय के छत पर छुपा कर रखा दो देसी कट्टा बरामद किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पवन कुमार से पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के विषय में जानकारी एकत्रित कर रही है. वहीं प्राथमिकी कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *