थोड़े से पैसे के लिए तीन हत्याओं को अंजाम दे बैठा मजदूर ; नुकीले छड़ से करता था हत्या

0 minutes, 1 second Read

MUZAFFARPUR DESK – मुजफ्फरपुर जिले में 1 सप्ताह के भीतर थोड़े से पैसे के लिए तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस ने गुप्त सूचना और अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में 30 अप्रैल से 8 मई के बीच अपराधियों ने तीन हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया कोल्हुआ और सदातपुर इलाके में 30 अप्रैल से लेकर 8 मई के बीच नाइट गार्ड, रात्रि प्रहरी और मजदूर की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी.

 

लागाकर हो रही हत्याओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी. पुलिस ने जांच टीम बनाई और पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताते चलें कि अपराधी ने कुल 3 लोगों की हत्या और एक मजदूर की गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हत्या के मोटिव लगभग एक ही जैसे थे और घटना के बाद मोबाइल और जो पैसे रहते थे, वही गायब होते थे.

मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने सिटी एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. इस टीम में नगर डीएसपी राघव दयाल अहियापुर के थानेदार अरुण कुमार, डीआईयू के प्रभारी मो. सुजाउद्दीन के साथ-साथ एसआईटी और थाना के कुछ पुलिस पदाधिकारी और जवान को शामिल किया गया.

इस दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि एक महिला द्वारा कई मोबाइल फोन बेचा जा रहा है. कई लोगों ने खरीदा है जिसके बाद 1 लोग को जो मोबाइल खरीदा था उसे पुलिस ने दबोचा और पूछताछ के क्रम में यह पाया कि उक्त मोबाइल फोनहत्या कांड जिस मजदूर का हुआ था उसका था .जिसके बाद परत दर परत पूरे राज पर से पर्दा हटा. चार घटना घटी थी. जिसमें तीन कीहत्या कर दी गई थी और 1 मजदूर घायल हुआ था जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस पूरे कांड में आरोपित शिव चंद्र पासवान उर्फ भोलवा द्वारा इस पूरेहत्या कांड को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में सारी बातों का खुलासा हो गया. पुलिस को बताए गए कारण जानकर सभी स्तब्ध हो गए. महज कुछ पैसे और मोबाइल के लिए यह काम उस क्षेत्र में करता था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *