छपरा में जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत ; चार की हालत गंभीर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत के रामदासपुर गांव में जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। वही चार की हालत गंभीर है. मृतकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव निवासी  हरेंद्र प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं भिखारी साह का 25 वर्षीय पुत्र मिंटू साह शामिल है. वही  रामदासपुर गांव निवासी दीना साह के पुत्र मुन्ना साह, गरेयापार  गांव निवासी रेमल दास के पुत्र सुनील दास, मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी अजय प्रसाद के पुत्र लाला प्रसाद एवं सुग्रीव प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. बताया जाता है मृत रोहित की ठेकेदारी में सभी राजमिस्त्री का काम करते थे. पानापुर में निर्माणाधीन एक मकान की ढलाई के लिए सेंट्रिंग का काम चल रहा था. वही पर सभी मजदूरों ने एक साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी. रोहित की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए छपरा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया.

परिजनों ने आनन फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया. इस बीच इलाजरत  मिंटू की भी मौत हो गयी. जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. घटना की लीपापोती में लगा पुलिस प्रशासन मिंटू के शव को भी दाह संस्कार कराने का दबाव डालने लगी, लेकिन ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए.

ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस ने मिंटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया. एक साथ दो युवाओं के मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है. वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *