छपरा में एक युवक की करंट लगने से मौत ; परिजनों में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक भे्दी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अनिल शर्मा का पुत्र दीपक शर्मा बताया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर गांव के दीपक कुमार शर्मा अपने घर का काम कर रहे थे तभी बिजली की करंट लगने से वह अचेत हो गया.

घटना के बाद परिजन इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर भेल्दी थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की मां रंभा देवी शव से लिपट कर चीख चिल्ला रही थी.

वहीं पिता अनिल शर्मा बहन आरती देवी, निशा देवी, सीता कुमारी, व भाई पवन शर्मा का रो-रो कर बुरा हाल था. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *