छठ पूजा के बाद घर जा रहे किशोर को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा ; रेफर किए जाने के दौरान हुई मौत

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना अंतर्गत डुमरसन गांव के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौत पीएमसीएच रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत किशोर जिले के मशरक थाना अंतर्गत डुमरसन गांव निवासी उमेश प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छठ पूजा के बाद वह किशोर सड़क मार्ग से पैदल घर जा रहा था.

उसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल किशोर को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन, पीएमसीएच ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

चिकित्सक द्वारा जांच उपरांत उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते छठ पर्व की खुशी मातम में बदल गई. सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *