खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत ; क्षेत्र सीमा को लेकर उलझी रही दो थानों की पुलिस

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारवे गांव निवासी एक युवक की खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद परसा और दरियापुर थानों की पुलिस घटना स्थल की सीमा को लेकर आपस में उलझी रही, इस बीच परिजनों ने शव को लेकर तुरंत दाह-संस्कार […]

बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा नया संबल : LNJPIT छपरा में 25 जुलाई को होगा बिहार आइडिया फेस्टिवल

CHHAPRA DESK –  बिहार में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाते हुए लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (LNJPIT), छपरा में आगामी 25 जुलाई को बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन बिहार सरकार के उद्योग विभाग और जिला उद्योग केंद्र, सारण के सहयोग से […]

शिक्षकों की समस्याओं को ले शिक्षा मंत्री से मिले राहुल राज : माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के शारीरिक शिक्षकों के क्षतिपूरक अवकाश तथा पुरुष शिक्षकों के स्थानांतरण की ओर किया ध्यानाकृष्ट

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के योग्य, कर्मठ एवं भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों के क्षतिपूरक अवकाश तथा पुरुष शिक्षकों के स्थानांतरण की ओर ध्यानाकृष्ट करने एवं उसे पूर्ण कराने हेतु शिक्षा […]

जिला के 21 पैक्सों को बकाया चावल (सीएमआर) जमा कराने के लिये 27 जुलाई तक दिया गया मौका ; इसके बाद दर्ज होगी प्राथमिकी

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, SFC, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षों तथा मिलरों के साथ खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 में पैक्सों द्वारा अधिप्राप्ति किए गए धान का जिला टास्क फोर्स द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुरूप ही अरवा एवं उसना चावल की आपूर्ति के […]

अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो व्यक्ति की मौत

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. महिला की मौत जहां सर्पदंश से हुई है. वहीं युवक की मौत का कारण करंट लगा बताया जा रहा है. जिले के बेल की स्थानांतर का पाएगा कल गांव में एक विषैलेंद्र सर्प ने […]

विपुल एम पंचोली बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ; राज्यपाल ने दिलाई शपथ

CHHAPRA DESK –  पटना हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली को बनाया गया है. राजभवन के लॉन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर गुजरात हाईकोर्ट से 10 जज पहुंचे. शपथ ग्रहण के बाद हाईकोर्ट परिसर […]

नदी में डूबने से एक किशोर की मौत ; घर-परिवार में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत आमी नदी घाट पर गहरे पानी में चले जाने से एक किशोर की मौत हो गई काफी खोजबीन के बाद शव को नदी से बरामद किया गया. मृत युवक की पहचान जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी अरविंद कुमार के 17 वर्षीय […]

शंकर भगवान का पूजा कर किया था सीएसपी से लूट ; पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा ; दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

  CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मकेर थाना क्षेत्र में बीते 16 जुलाई को दिनदहाड़े हथियार के बल पर बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी से हुए लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस […]

छपरा में पेट्रोल पंप कर्मी के बाइक में धक्का मार ₹7 लाख ले भागे बदमाश ; जांच के लिए पहुंचे एसएसपी

CHHAPRA DESK –  छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदाढ़ी रेलवे ओवर ब्रिज पर अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी के बाइक में धक्का मार कर बाइक से ₹7 लाख रुपए का थैला व उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गये. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वही […]

तेज रफ्तार के कहर ने निगल ली बाइक सवार दो युवकों की जिंदगी ; एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल जाकर तोड़ा दम

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा- मांझी मुख्य पथ पर मझनपूरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई. एक युवक की मौत जहां मौके पर हुई है. वहीं दूसरे युवक की मौत सदर अस्पताल में उपचार के […]