मोमो बेचने वाला रेहान फोन पे नंबर निकाल लड़कियों को करता था ट्रैप, फिर रेप कर बनाता वीडियो

0 minutes, 3 seconds Read

GAYAJI DESK – ” मैं मोमो बेचता था. कई लड़कियां मेरे पास मोमो खाने के लिए आती थीं. इसमें कई लड़कियां फोन-पे के जरिए मुझे ऑनलाइन पेमेंट करती थीं. इससे मुझे आसानी से उनका नंबर मिल जाता था. फिर मैं उनको टारगेट करता था और अपने प्यार के जाल में फंसाता था. इसके बाद उन्हें पहाड़ पर ले जाता था. मेरे दवाब के कारण लड़कियां डर जाती थी. फिर मैं उसके साथ रेप करता था और खुद सेल्फी स्टैंड से वीडियो भी शूट करता था. ” ये कबूलनामा उस रेहान का है, जिस पर गयाजी में अपने प्यार के जाल में फंसाकर कई हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है. रेहान को पुलिस ने 2 जुलाई को पटना से गिरफ्तार किया है पुलिस की पूछताछ में उसने तीन लड़कियों के साथ पहाड़ पर ले जाकर रेप करने की बात स्वीकार की है. आठवीं पास रेहान ने बांकेबाजार की पवित्र बांकेधाम की पहाड़ियों को ही अपनी हवस का ठिनाया बनाया था. इसके साथ ही एक मुस्लिम युवती का भी रेप कर चुका है.

Add

फोन-पे’ के जरिए लड़कियों का मोबाइल नंबर लेता था

रेहान ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन लड़कियों को ट्रैप करने का उसका तरीका बेहद शातिराना था. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह मोमो की दुकान चलाता था. जो लड़कियां उसे ऑनलाइन या ‘फोन-पे’ (PayPhone) के जरिए पेमेंट करती थीं, उसका मोबाइल नंबर रख लेता था. फिर नंबर मिलते ही हिंदू लड़की से संपर्क करता था. बताचीत की शुरुआत अच्छी बातों से करते था, फिर धीरे-धीरे वीडियो कॉल पर बात होने लगती थी. प्यार के झांसे में लेकर वीडियो कॉल पर लड़कियों से उनके कपड़े भी उतारवाता था. रेहान ने पुलिस को बताया कि हम लड़कियों से दो-तीन बार संपर्क करते थे. इसमें जो लड़कियां झांसे में आ जाती थी, उन्हें अपना शिकार बनाता था. वहीं जो लड़कियां मेरे चंगुल में नहीं फंसती थी, तो उससे दूरी बना लेता था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *