अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मढौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंहटी पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हुआ है. मृत युवक जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन पंचायत के चांदचक गांव निवासी नागेश्वर गिरी के 32 वर्षीय पुत्र उदय कुमार गिरी के रूप में की गई है. परिजनों से पूछ-ताछ करने पर पता चला कि उदय अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से मढ़ौरा अपनी बहन से मिलने जा रहा था. वह जैसे ही मढौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंहटी पुल के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गंभीर स्थिति में दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया,

Add

जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उदय को पटना रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. उसके मौत की खबर जैसे ही उदय के परिवार को मिली घर में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि उसको एक पुत्र और एक पुत्री है. उसकी मृत्यु के बाद पूरे परिवार में रोना.पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *