डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान व पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, छपरा द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialised Adoption Agency) एवं समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल तथा समग्र प्रबंधन का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थान में रह रहे प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा एवं मानसिक विकास से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

वहीं संस्थान के अभिलेखों एवं संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए कहा कि सभी आवश्यक रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं. निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. वहीं, जिलाधिकारी द्वारा आज समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उक्त गृह में रह रहे बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया. उक्त गृह में रह रहे बच्चों का नियमित रूप से सक्षम न्यायालय में सुनवाई हो, इसके लिए नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया. वहीं सम्पूर्ण भवन तथा किचेन का नियमित रूप से साफ सफाई सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह एवं सुरक्षा गार्ड उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *