दहेज में पांच लाख के लिए नवविवाहिता की ससुराल वालों ने की हत्या ; पति सहित दो गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती गांव में दहेज में 5 लाख रुपया नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी है. मृत नवविवाहिता स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी अमित कुमार शर्मा की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी बताई गई है. उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया गया है. इस मामले में मृतका की मां ने दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अमित कुमार सहित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

दर्ज प्राथमिकी में तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी बिरला देवी ने बताया है कि शादी के बाद से ही मेरी पुत्री के ससुराल वाले पांच लाख रूपये की मांग करते थे एवं मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे. मेरी पुत्री मनीषा का देवर उसके साथ गलत हरकत करता था. दहेज के लिए ही मेरी पुत्री को ससुराल वालों ने हत्या कर दी है. इस मामले में उसने मृतका के पति अमित कुमार, सास रेणु देवी, ससुर योगेंद्र शर्मा, देवर मनीष कुमार सहित नौ लोगों को नामजद किया है. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *