तेज आंधी के बीच एक विशालकाय पेड़ के उखड़ने से उसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत ; घर-परिवार में मातम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में हल्की आंधी के दौरान घर के बाहर लगा एक बड़ा पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर पीठाघाट निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर सिंह के रूप में की गई है. वह त्रिभुवन सिंह के पुत्र बताए गए हैं. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है. परिजनों ने बताया कि आज रामेश्वर सिंह रोज की तरह अपने घर के बाहर पशुओं को चारा खिला रहे थे. उसी दौरान मौसम अचानक बदला और हल्की आंधी चलने लगी. आंधी के बीच घर के बाहर खड़ा सुखवा का पुराना पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर पड़ा. पेड़ के नीचे दबने से रामेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Add

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.


इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पुराने और बड़े पेड़ तेज हवा या आंधी के दौरान खतरा बन सकते हैं, इसलिए समय रहते उनकी जांच और देखरेख जरूरी है. इधर मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. विभाग की ओर से लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पुराने पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *