तीन कट्टा व 17 जिंदा कारतूस बरामद ; पुलिस को चकमा दे भाग निकले दो अपराधी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   गुप्त सूचना के आधार पर डोरीगंज थाना पुलिस ने खवासपुर कला गांव में देर रात छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने मौके से तीन देसी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर संदिग्ध अपराधी फरार होने में सफल रहे. मामले में संतोष राय समेत चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि सूचना मिली थी कि खवासपुर कला क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं.

Add

सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में एसआई रविन्द्र कुमार पाल, रोहित कुमार, कंचन कुमारी, सोहनी कुमारी तथा बिहार होमगार्ड के जवानों की विशेष टीम गठित की गई. रात करीब 11:10 बजे टीम ने खवासपुर स्थित एक पलानी के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे.  जवानों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन घना अंधेरा और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए. तलाशी के दौरान घटनास्थल से तीन देशी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस का मानना है कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. बरामद हथियारों की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *