अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर ; एक की मौत दूसरा घायल ; आयुष चिकित्सक के इलाज पर भड़के ग्रामीण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसोही गांव में एनएच-227 ए राम जानकी पथ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल डाला, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान दुमदुमा गांव निवासी जुमादिन का 22 वर्षीय पुत्र आफिस हुसैन और घायल नूरहसन का 45 वर्षीय पुत्र अनुलहक हुसैन हैं. वहीं ड्यूटी पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ ललिता कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया. जहां एमबीएस चिकित्सक के नहीं रहने पर परिजन भड़क गए. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

परिजनों ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक अपने रिश्तेदारी से घर आ रहें थे कि बनसोही गांव में मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर ने कुचल डाला, जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित हैं. आक्रोशित परिजनों ने बताया कि इस अस्पताल का यहीं हाल है जब आइए तों पता चलता है कि एमबीबीएस चिकित्सक गायब हैं. मौके पर घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने परिजनों से मुलाकात की, वहीं परिजनों की शिकायत पर डीएम वैभव श्रीवास्तव से फोन कर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है,बराबर चिकित्सक फरार रहते हैं. पूर्व विधायक ने डीएम से बदहाल अस्पताल की सेवा में सुधार की मांग की.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *