फोरलेन पर बिखरी शराब की बोतलें लूटने में लगे लोग ; पुलिस ने जब्त की 60 लीटर शराब ; पिकअप दुर्घटना के बाद मची लूट

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   बिहार में शराबबंदी के बाद सारण जिला अंतर्गत फोरलेन पर उस समय शराब की लूट मच गई. जब सड़क पर चारों तरफ शराब की बोतलें बिखरी मिलीं. हुआ यूं कि शराब की खेप लेकर जा रही पिकअप वैन का एक गुल्ला टूट गया और पिकअप बीच सड़क पर पलट गई. जिसके बाद सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गई. यह देखकर राहगीरों में शराब की लूट मच गई. हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 60 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है. जबकि, काफी शराब राहगीर लूट ले गए. घटना जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के निजामचक चौक के समीप की है. बताया जा रहा है कि एक शराब लदी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन हवा में उछलकर सड़क पर पलट गया.

 

हादसे के बाद पिकअप में बनाए गए तहखाने में छिपाकर रखी गई शराब की खेप बाहर आ गई और सड़क पर बिखर गई.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप से बड़ी मात्रा में फ्रूटी पैक और बोतलों में पैक अंग्रेजी शराब सड़क पर फैल गई. जिसके बाद लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई. जो जितना उठा सका, वह लेकर मौके से चलता बना. देखते ही देखते अधिकांश शराब लोगों द्वारा उठा ली गई.


सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मौके से बची हुई करीब आठ कार्टन अंग्रेजी शराब, जिसकी मात्रा लगभग 60 लीटर बताई जा रही है, बरामद कर ली. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वाहन मालिक और शराब तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं यह घटना क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही और शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े करती रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *