ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो ने महिला को रौंदा ; मौत के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. आज ओवरटेक करने के दौरान एक बोलेरो में महिला को रौंद दिया. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया. मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर पंचायत के धर्मपुरजाफर गांव निवासी रघुवंश महतो उर्फ दुखहरण महतो की 55 वर्षीय पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामवती देवी एसएच-73 अमनौर-तरैया मुख्य पथ पर हाई स्कूल अमनौर के क्रीड़ा मैदान के पास टहलते हुए अपने पुराने घर की ओर जा रही थी. उसी दौरान शिव लगनदास मंदिर के सामने दो अज्ञात स्कॉर्पियो एक-दूसरे को ओवरटेक के क्रम में एक बोलेरो ने रामवती देवी को जबरदस्त टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गेंद की तरह उछलकर सड़क के बीच गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. तब स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि रामवती देवी घर पर अकेली रहती थीं. उनके पुत्र, बहू और पति व्यवसाय के सिलसिले में गोवा रहते हैं. दो दिन पहले ही इनकी पुत्री, दामाद और बहू इनसे मिलकर गए थे. मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *