अलग-अलग हादसे में दो की गई जान ; घर में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

SARAN DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हुई है. पहली घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां स्थानीय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्थानीय निवासी गोविंदा मांझी की पुत्री मिस्टी कुमारी की मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया.

जबकि, दूसरी घटना जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के गड़खा क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी कमलदेव भारती के 34 वर्षीय पुत्र विमल कुमार भारती के रूप में की गई. इस सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *