43वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन ; पूर्व मंत्री ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

0 minutes, 0 seconds Read

SARAN DESK – ग्रामीण क्षेत्र में जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराना एक सराहनीय कार्य है. इससे स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलती है. वहीं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का उचित मंच मिलता है. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह ने सारण जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में हाई स्कुल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 43 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि हर हीरा एक पत्थर होता है. उसे तराशना पड़ता है. उसी प्रकार एथलेटिक्स संघ बच्चों की प्रतिभा को तराश कर हीरे की तरह चमकाने का कार्य कर रहा है. कोई बच्चा या बच्ची सफल होता है तो वह देश का राज्य का और जिले का बेटा बेटी हो जाता है. मुझे विश्वास है कि गांव के मैदान में पसीना बहाने वाले बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर पहचान बनेगी. उन्होंने कहा कि परसा स्टेडियम के उन्नयन का प्रयास किया जाएगा. मंटु सिंह ने प्रस्तावित एकलव्य गर्ल्स हॉस्टल के एनओसी के लिए जेपी युनिवर्सिटी के कुलपति से वार्ता कर एथलेटिक्स संघ के प्रतिनिधि को सोमवार को मुलाकात करने का निदेश दिया.

Add

अमनौर बना ओवर ऑल चैम्पियन

दो दिनों तक चले विभिन्न प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट पुरुष खिलाड़ी का खिताब मकेर क्लब के रोहित कुमार को और बेस्ट महिला खिलाड़ी का खिताब स्टूडेंट क्लब अमनौर की रुखसार खातून को प्रदान किया गया. सबसे अधिक पॉइंट अर्जित करने के आधार पर अंडर 14 के गर्ल्स कोटि में साथी क्लब छपरा को चैंपियन घोषित किया गया. जबकि अंडर 14 ब्याज, अंडर 16 गर्ल्स, ब्याज, महिला और पुरुष वर्ग में स्टूडेंट क्लब अमनौर को चैम्पियन घोषित किया गया. स्टूडेंट क्लब अमनौर अपना ओवर ऑल चैंपियन होने का रिकार्ड भी कायम रखने में कामयाब रहा. मुख्य अतिथि की उपस्थिति में पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मकेर के रोहित कुमार को सबसे तेज धावक होने का खिताब मिला. जबकि अमनौर के आदित्य और छपरा के छोटू कुमार राय को दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

अतिथियों का किया गया स्वागत

अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव रोहित यादव ने अंगवस्त्र प्रदान कर किया. कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया जबकि सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. मौके पर संयोजक विपिन कुमार, चंदन, अवधेश राय समेत मुखिया सुशील कुमार सिंह, श्यामदेव सिंह, राजकिशोर तिवारी, निर्मल ठाकुर, कार्यकारी सचिव नीलाभ गुंजन राका, दिनेश जी, संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार शाही, दीपक कुमार, डाॅ बंटी, अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, कमलजीत कुमार, श्रीकांत कुमार, दिनेश कुमार, हरिशंकर यादव, प्रिंस कुमार, रजनीकांत, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अमित सौरभ ने किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *