छत की ढलाई में लगे मजदूर की करंट लगने से गई जान ; एक सप्ताह में दूसरे मजदूर की हुई मौत

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में घर की छत के समीप से गुजर रहा विद्युत विभाग का नंगा तार मजदूरों के लिए मौत का कारण बन रहा है. जिले में एक सप्ताह के अंदर दो मजदूरों की मौत भवन निर्माण के दौरान हुई है. आज ताजा मामला छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी गांव से सामने आया है, जहां रात तक छत की ढलाई के क्रम में घर के समीप से गुजर रहे नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत मजदूर की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका लोहा टोला निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह नैनी गांव निवासी श्रवण महतो के घर पर छत की ढलाई में लगा था. जिसे सुदामा और कृष्णा नामक दो ठेकेदारों के द्वारा मजदूरी के लिए वहां लगाया गया था. छत की ढलाई का काम लगभग पूर्ण चला था और वह मसाला लेकर सीढ़ी पर चढ़ रहा था.

उसी बीच समीप से गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आकर अचेत हो गया और अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई. जिसके बाद ठेकेदार के द्वारा इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दे दी गई है. समाचार प्रेषण तक रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने की बात बताई जा रही है. क्योंकि समाचार प्रेशर तक मृत युवक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे. बता दें कि दूसरी घटना दो दिन पूर्व जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से सामने आई थी, जहां दाउदपुर अंतर्गत जैतपुर तिवारी टोला गांव में एक भवन का निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर नयका टोला निवासी ललन राम का 28 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार राम की मौत हो गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *