कोल्ड स्टोर में सिलेंडर लीकेज से गैस रिसाव के बाद मची अफरातफरी ; कई लोग भर्ती ; आक्रोश के बाद पहुंची पुलिस

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा कर के साढा ढाला मोहल्ला मोहल्ला में उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्थानीय रामा कोल्ड स्टोरेज के गैस का सिलेंडर जोर की आवाज के साथ लीक कर गया और गैस रिसाव के बाद चारों तरफ धुंध सा फ़ैल गया. आवाज सुनकर लोगों ने समझा गैस का सिलेंडर फटा होगा, लेकिन, वस्तव में कोल्ड स्टोर में प्रयोग किया जानेवाला अमोनिया गैस के तेज रिसाव से आवाज उत्पन्न हुई थी. जिससे लोगों के आंखों में जलन और सांस लेने की समस्या उत्पन्न होने लगी. जिसके कारण स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से भागकर सड़कों पर आ गये. जिसके कारण काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिकांश लोगों के आंख में जलन, बेचैनी और घबराहट व उल्टी होना शुरू हो गया. जिसके कारण थोड़ी देर के लिए स्थिति काफी ख़राब हो गई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियों के साथ पुलिस के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. हालांकि, इसके पीछे घनी आबादी है और इसके कारण लोगों में काफी बेचैनी रही.

 

कई महिलाओं की स्थिति काफी खराब हो गई जिसके कारण उन्हें उल्टी चक्कर और बेचैनी हो रही थी. जिसके बाद कई महिलाओं की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा महिलाओं को सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया. हालांकि समय के साथ-साथ स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन अभी भी अमोनिया गैस का प्रभाव है. जिसे फायर बिग्रेड की गाड़ियों के द्वारा पानी के साथ केमिकल मिला कर छिड़काव किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर नितेश कुमार और एएसपी राम पुकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया और वहां के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उक्त अवसर पर सदर एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि कोल्ड स्प्रटोर में प्रयोग किया जानेवाला गैस रिसाव हुआ था. जिन लोगों की स्थिति बिगड़ रही थी उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. उन सभी की स्थिति ठीक है. हालांकि इन लोगों ने भी माना कि यहां पर सुरक्षा मानकों की कमी है और इन्होंने यहां के प्रबंध को इस विषय में शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *