भारत को परम वैभव तक पहुंचाना संघ का उद्देश्य : अभय कुमार गर्ग

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छपरा द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में “प्रमुख नागरिक गोष्ठी “का आयोजन छपरा शहर के भगवान बाजार स्थित स्नेही भवन के सभागार में किया गया. उक्त अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत कार्यवाह अभय कुमार गर्ग का उद्बोधन हुआ. अपने उद्बोधन में संघ की स्थापना के उद्देश्य, कार्य की रीति-नीति, संकल्प और राष्ट्र को परम वैभव तक पुनः स्थापित करने के लिए संघ के प्रचारकों एवं स्वयंसेवकों के त्याग व समर्पण की विस्तृत रूप से चर्चा की. तीन बार के प्रतिबंध के बावजूद संघ के स्वयंसेवक न थके, न हारे, बल्कि अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक निभाते रहे. परिणाम स्वरूप संघ आज विश्व के सबसे बड़े सामाजिक – सांस्कृतिक संगठन के रूप में समाज के हर क्षेत्र में खड़ा है. साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर संघ के कार्यक्रमों को घर घर तक पहुंचाना है. संघ द्वारा संकल्पित पंच परिवर्तन की भी विस्तृत रूप से चर्चा की.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना एम्स के कैंसर विभाग के अध्यक्ष डॉ जगजीत पांण्डेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विभाग संघचालक विजय कुमार सिंह ने किया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख अवध किशोर मिश्र, विभाग संपर्क प्रमुख डॉ सरोज कुमार सिंह, विभाग व्यवस्था प्रमुख, ओमप्रकाश गुप्त, जिला संघचालक, पुरुषोत्तम मिश्र, सह जिला कार्यवाह, प्रह्लाद चौरसिया, जिला पर्यावरण संयोजक, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, नगर कार्यवाह, विजय कुमार सिंह, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ रवि प्रकाश बबलू, पूर्व विधायक डॉ सी एन गुप्ता, विधायक छोटी कुमारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष, रंजीत कुमार सिंह एवं छपरा नगर के प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *