भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच दनादन चली गोलियां ; एक युवक के हाथ में लगी गोली, रेफर

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के डोरीगंज थाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच दनादन गोलियां चलने लगी. उस दौरान एक युवक के हाथ में गोली लगी जबकि उस दौरान दोनों ही पक्षों से पांच लोग जख्मी हुए हैं. घटना जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत बलवन टोला की बताई गई है. बताया जा रहा है कि बलवन टोला गांव में जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. उस दौरान देखते ही देखते गोलियां भी चलने लगी. बताया जा रहा है कि देवबली राय और प्रभु राय के बीच भूमि के विवाद चल रहा है, जो कि अभी कोर्ट में विचाराधीन है. उस जमीन पर आज प्रभु राय के द्वारा मिट्टी भराई का काम किया जाने लगा, जिसको लेकर देवबली राय के द्वारा विरोध किया गया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

Add

उस दौरान दनादन गोलियां भी चलने लगी. गोली लगने से जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी पृथ्वी चंद चौरसिया का 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार बताया गया है. वहीं इस मारपीट में स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवन टोला निवासी देवबली राय उनका 22 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार जख्मी हुए हैं. वहीं मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से विनोद राय का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार व 21 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश और रामबाबू राय का 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार जख्मी हुए हैं. जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है वहीं गंभीर रूप से जख्मी अभिषेक चौरसिया को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

वहीं इस घटना की सूचना के बाद डोरीगंज थाना अध्यक्ष व 112 डायल पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ की. उस दौरान सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष देवबली राय के फर्द बयान पर प्रभु राय समेत 9 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.

अभिषेक अपने मित्र अमरजीत के घर देने गया था प्रसाद

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने मित्र अमरजीत के घर प्रसाद देने के लिए गया था तो देखा कि वहां मारपीट हो रही है. उस दौरान दनादन गोलियां चलने लगी और एक गोली उसके बेल्ट के बकल से टकराने के बाद उसके अंगूठे में लगी और अंगूठा को छेदती हुई निकल गई. जिसे सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वही समाचार प्रेषण तक दूसरे पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *