254.6 ग्राम स्मैक के साथ चार कारोबारियों को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK –    सिवान जिला के महादेवा थानान्तर्गत सुबह 9 बजे महादेवा थाना को गुप्त सूचना मिली की महादेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदुसार गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 254.6 ग्राम स्मैक के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिन्दुसार में घुड़दौड़ रोड के पास कुछ लड़के एकत्रित होकर अवैध मादक पदार्थों की खरीद बिक्री कर रहे है. उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुये महादेवा थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई टीम जैसे ही बताये हुये जगह पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्तिों द्वारा पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया गया.

Add

उस दौरान उपलब्ध बल के सहयोग से चार कारोबारियों को पकड़ा गया. गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी भानु प्रकाश पाण्डेय, थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी प्रमोद कुमार पंडित, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के लहादपुर गांव निवासी राहुल कुमार यादव एवं प्रिंस कुमार यादव शामिल हैं. चारो अभियुक्तों के तलाशी के क्रम में इसके पास से 254.6 ग्राम स्मैक, 04 मोबाईल, 01 मोटरसाईकिल एवं 4550 रूपया बरामद किया गया है. इस संबंध में महादेवा थाना में एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में महादेवा थानाध्यक्ष पुअनि विनित विनायक एवं जिला आसूचना इकाई के जवान शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *