ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी ; 20 मई को भर्ती, कार्य क्षेत्र रहेगा छपरा

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 20 मई को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. नियुक्ति के बाद कार्यक्षेत्र भी छपरा ही रहेगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नियोजन कैंप में रिशव ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मारुति सुजुकी, नेक्सा एवं हीरो मोटोकॉर्प शोरूम के लिए विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

Add

इन पदों के लिए होगी भर्ती :

* रिलेशनशिप मैनेजर : इस पद के लिए 10 रिक्तियां उपलब्ध हैं. अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा उसके पास बाइक एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. आयु सीमा 22 से 32 वर्ष निर्धारित है. पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000 से ₹15,000 तक वेतन के साथ PF एवं ESIC की सुविधा प्रदान की जाएगी.
* टेक्नीशियन / हेल्पर :
इस पद हेतु 08 रिक्तियां उपलब्ध हैं. अभ्यर्थी का ITI अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. आयु सीमा 22 से 32 वर्ष निर्धारित है. इस पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹15,000 तक वेतन के साथ PF एवं ESIC की सुविधा मिलेगी.

* टेली-कॉलर / रिसेप्शनिस्ट
इस पद के लिए 05 रिक्तियां उपलब्ध हैं. अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है. आयु सीमा 22 से 32 वर्ष निर्धारित है. पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000 से ₹15,000 तक वेतन के साथ इंसेंटिव दिया जाएगा.
इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *