तेज रफ्तार का कहर ; भीषण सड़क हादसे में हुड़का नाच पार्टी के तीन लोगों की मौत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. इधर एक सप्ताह में नाच पार्टी के तीसरे वाहन की दुर्घटना में फिर तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों मृतक हुड़का नाच पार्टी के बताए गए हैं. समाचार प्रेषण तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस प्रयास में लगी हुई है. घटना जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग की बताई गई है. दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार ढाला के समीप ट्रक और सीएनजी टेंपो के बीच हुई भीषण टक्कर हुई है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. .हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Add

वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 102 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अर्जुन कुमार ने बताया कि घायलों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि सभी के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और कई अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे. फिलहाल मृतकों की पहचान और उम्र के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *