कोचिंग में धमाका ; छात्र-छात्राओं के बीच मची भगदड़

0 minutes, 2 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसिहाता गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान में अचानक हुए तेज धमाके से अफरा-तफरी मच गई. धमाके के बाद क्लासरूम की छत पर लगा एस्बेस्टस टूट गया और सुतलीनुमा वस्तु अंदर गिरी. घटना के समय क्लास में मौजूद छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई, जिसमें करीब आधा दर्जन छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराया गया.

एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. जांच के दौरान क्लासरूम से सुतली बरामद हुई है, जो प्रथम दृष्टया किसी बड़े पटाखे का हिस्सा प्रतीत हो रही है. हालांकि पुलिस किसी अन्य संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है.

Add

कोचिंग संचालक बोला-पूर्व में भी हुई घटनाएं

कोचिंग संचालक दीपू कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 से गांव में “स्पोर्ट क्लासेज” नाम से कोचिंग संस्थान संचालित किया जा रहा है. उनके अनुसार, पूर्व में भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कोचिंग का बैनर फाड़ने और बिजली मीटर क्षतिग्रस्त करने जैसी घटनाएं की जा चुकी हैं. इंटरमीडिएट के करीब 25 छात्र-छात्राओं की क्लास चल रही थी, तभी अचानक जोरदार आवाज हुई और स्पेशलिस्ट का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा. इस मामले में सिवान एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में मामला बड़े पटाखे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *