अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से किराना व्यवसायी की मौत ; घर-परिवार में मातम

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत मांझी-बरौली मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार किराना व्यवसायी की मौत मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत व्यवसायी की पहचान जिले के एकमा थाना अंतर्गत हेकाम गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह गांव में ही किराना दुकान चला कर अपने घर परिवार का भरण पोषण करते थे. आज दुकान से घर जाने के लिए स्कूटी से जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें सदर स्थल रेफर किया गया.

Add

लेकिन, सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-धोना लग गया. वहीं एकमा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह किराना दुकान चलाकर घर परिवार का लालन-पालन करते थे. आज स्कूटी से घर लौट रहे थे उसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

जिसके कारण वह गंभीर उसे घायल हो गए और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं लोगों ने ट्रक को भी पकड़ कर हो हंगामा किया. उस दौरान चालक ट्रक से कूद कर भाग निकलने में सफल रहा लेकिन उसका आधार कार्ड व डीएल ट्रक से बरामद किया गया. जिसके आधार पर इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई कर रही है. वहीं ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *