कार व टोटो की आमने सामने की टक्कर में टोटो चालक गंभीर ; चार लोग घायल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चनचौरा गांव के समीप वेगनआर कार और टोटो की जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में टोटो मे सवार परसा थाना क्षेत्र के कोरई गांव निवासी मोहम्मद मुख्तार अहमद, उनकी पतोह जूही, तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा मठिया निवासी सुनील चौधरी और रामवती देवी शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां मुख्तार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठोरी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह अपने परिजन को छोड़ने छपरा जंक्शन जा रहे थे. उसी दौरान चनचौरा गांव के समीप सामने से आ रहे टोटो से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Add

वही सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मोहम्मद मुख्तार अहमद की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ. बताया जाता है कि घायल मुख्तार के परिजनों ने इलाज के खर्च को लेकर दूसरे पक्ष से सहायता की मांग की, लेकिन वैगन आर चालक पक्ष द्वारा कुछ ही पैसे इलाज के लिए दिये गये. वही कुछ देने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया गया. इससे आक्रोशित परिजन उग्र हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर भगवान बाजार थाना अध्यक्ष रंधीर कुमार और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वेगनआर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई. मामले की जांच की जा रही है.


पुलिस पर एक एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप

घटनास्थल पर घटना के बाद कार चालक के द्वारा यह कहा गया कि इलाज में जितने भी रुपए खर्च होंगे उसकी भरपाई की जाएगी लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के बाद मुफसिल थाना को देखते हुये मामला सब उल्टा पड़ गया. वही पुलिस द्वारा हंगामा को टालने के लिए कार चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई. जिसके बाद दूसरे पक्ष के परिजन पुलिस पर आरोप लगाए की पुलिस की मिली है जिससे कोई इंसाफ नहीं मिल पाया ना तो इलाज के लिए पैसे ही मिले और नहीं कोई कार्रवाई की गई. वही ब्लड के अभाव मे मोख्तार जिंदगी मौत से अस्पताल मे जूझ रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *