अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई है. जिसकी सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी स्वर्गीय मोहन महतो के 39 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहा था, तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया.

जबकि, दूसरी घटना जिले के गोविंदघाट मोड़ पर घटी, जहां दिघवारा थाना क्षेत्र के रामदास चक गांव निवासी एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है. उसकी मौत का समाचार मिलते ही घर परिवार में जहां रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *