चर्चित दोहरे हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा ; एसपी से डीजीपी व मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुकी पीड़िता

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में करीब एक वर्ष बीतने को है लेकिन छपरा के चर्चित दोहरे हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है. छपरा के इस मामले में पीड़िता रुचि सिंह लगातार न्याय के लिए दर-दर गुहार लगा रही हैं. उन्होंने स्थानीय एसएसपी से लेकर विनय कुमार (डीजीपी) और मुख्यमंत्री तक अपनी सुरक्षा व न्याय की मांग उठाई है, लेकिन अब तक कांड का उद्भेदन नहीं हो सका है. ताज्जुब की बात यह भी है कि पुलिस शूटरों तक पहुंच पाने में असफल रही है. ज्ञात हो कि 27 मई 2025 को व्यवसायी अमरेंद्र कुमार सिंह और उनके मित्र शंभूनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 288/2025 दर्ज हुआ था. लेकिन इस कांड का अबतक उद्भेदन नहीं हो सका है.

Add

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस नामजद अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तारी की लेकिन उद्भेदन नहीं की. कोरम पूरा किया गया. उनका कहना है कि शूटर और लाइनर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के दावे अब तक अधूरे हैं. रुचि सिंह ने अपने आवेदन में मामले का खुलासा और परिवार और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जल्द से जल्द सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में कानूनन आंदोलन को बाध्य होंगी. यह मामला एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था और जांच की धीमी रफ्तार पर सवाल खड़ा कर रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *