सड़क दुर्घटना में गंभीर वृद्ध की हुई मौत ; घर में लगा रोना-पीटना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के परसा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत अस्पताल ले जाने से पहले ही हो गई. मृतक की पहचान जिले के परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी स्वर्गीय देवनंदन राय के 76 वर्षीय पुत्र भीष्म राय के रूप में की गई. इस घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया.

Add

बताया जा रहा है कि वह सड़क मार्ग से घर लौट रहे थे, उसी बीच गांव स्थित एक पब्लिक स्कूल के सामने पक्की सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उनकी मौत हुई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *