मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने छपरा जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधा व विकास कार्यों का लिया जायजा ; कोचिंग डीपो पार्क में किया पौधरोपण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा जंक्शन पर आज प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर गोरखपुर नरेश कुमार ने सीनियर डीएमई (एएनएचएम) अभिषेक राय के साथ विस्तृत निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने जंक्शन पर विधि-व्यवस्था, यात्री सुविधाओं तथा चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया.सबसे पहले कोचिंग डीपो के समीप बने उद्यान मे पौधरोपण किया. जिसके बाद निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं. साथ ही, उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी कार्य चल रहे हैं,

Add

उन्हें समय पर और मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए.इस मौके पर कोचिंग डिपो, रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई. अधिकारियों से मेंटेनेंस सिस्टम, उपकरणों की स्थिति और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली गई. उन्होंने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए ट्रैक और कोचिंग से जुड़े सभी कार्यों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अगले पांच दिनों तक छपरा में प्रवास करेंगे. इस दौरान वे सिवान, गोपालगंज समेत अन्य स्टेशनों का भी दौरा कर निरीक्षण करेंगे और वहां की विधि-व्यवस्था व यात्री सुविधाओं की स्थिति का आकलन करेंगे.निरीक्षण के बाद यात्रियों की सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *