10वीं व 12वीं पास को भी मिलेगी नौकरी ; 17 अप्रैल को लगेगा नियोजन कैंप

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिला नियोजन पदाधिकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कार्यालय परिसर में 17 अप्रैल को 11 बजे पूर्वाह्न से 04 बजे अपराह्न तक नियोजन शिविर का आयोजन होगा. Svatantra Microfin Private Limited Gopalganj के द्वारा स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर (SFO)की 60 पद की रिक्तियों के विरूद्ध पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.

नियोजन कैंप में 18 से 30 आयु वर्ग के 10 वीं / 12वीं एवं स्नातक पास युवाओं का चयन किया जाएगा. वेतन 12500-18000 + PF+ ESIC होगा. जॉब लोकेशन मुजफ्फरपुर, सिवान एवं गोपालगंज रखा गया है. नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन ncs.gov.in पर हो। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है. साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. नियोजन कैंप में भी ऑनलाइन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *