मुख्यमंत्री ने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण ; तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA / PATNA DESK –  सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिला के बाकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खण्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि पटना से बेतिया को जोड़नेवाली इस ग्रीनफिल्ड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है. इसके प्रथम खण्ड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में आसानी पहुंचा जा सकेगा. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है. इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जायेगा और कम समय में लोग बेतिया पहुंच सकेंगे.

Add

इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा. यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा. इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आयेगी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, सारण जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सारण जिला के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं एन०एच०ए०आई० के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *