सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मी का थैला काटकर उच्चके ले उड़े ₹50 हजार ; शादी की तैयारी को लेकर रुपए निकाल जा रहे थे घर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका चौक के समीप उचक्कों ने ब्लेड मारकर झोला से 50 हजार रुपये उड़ा लिए. पीड़ित भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासूमगंज मोहल्ला के निवासी हैदर अली बताये जाते है, जो कि नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वे नगर थाना अंतर्गत सलेमपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि म्युनिसिपल चौक के पास वे लघुशंका करने के लिए रुके थे. उसी दौरान पहले से घात लगाए उचक्कों ने उनके झोले में ब्लेड मार दिया और उसमें रखा पूरा पैसा निकालकर फरार हो गए. वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी.

कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद जब उन्होंने झोला देखा तो उसमें कट लगा हुआ था और रुपये गायब थे. जिसके बाद वे तत्काल नगर थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने बताया कि 11 जून को उनकी पोती की शादी है, जिसके लिए वे रुपये निकालकर खरीदारी करने जा रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इस संदर्भ में पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना के संदर्भ में कुछ भी जानकारी प्राप्त नहीं है. आवेदन प्राप्त होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पीड़ित के द्वारा यह भी बताया गया कि आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को अगर खंगाला जाएगा तो शायद कुछ सुराग हाथ लग सकेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *