आपसी विवाद को ले शहर में हुई चाकूबाजी में स्कूली छात्र गंभीर ; भर्ती

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक स्थित एक कोचिंग के समीप आज देर शाम एक छात्र पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी छात्र भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार मोहल्ला निवासी मनोज राय का 15 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी छात्र को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका उपचार चल रहा है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी छात्र सोनू कुमार ने बताया कि वह जिला स्कूल में बोर्ड की पढ़ाई करता है. पढ़ाई के दौरान उसका यस नाम के एक छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. उसी विवाद को लेकर आरोपी छात्र ने उस पर हमला किया है.

Add

उसने बताया कि आज शाम के समय आरोपी ने उसे किसी बहाने से घर से बाहर बुलाया और मौका मिलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. चाकू उसके बाएं तरफ पेट में लगी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल से पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रकिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *