आपसी विवाद में युवक के गले व चेहरे पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला ; स्थिति गंभीर

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के गले व चेहरे पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी युवक नगर थाना क्षेत्र के मौना धानुक टोला निवासी संजय गुप्ता का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया गया है. जोकि नगरपालिका चौक के समीप किसी किराना दुकान में काम करता है. तभी मोहल्ले के ही एक लड़के ने उसके गले पर ब्लेड से वार कर दिया. जिसके बाद वह मुड़कर उसे रोकना चाहा तो उसके चेहरे और गले पर ब्लेड से पांच-छह जगहों पर वार कर दिया. जिसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगा. जिसके बाद वह फरार हो गया. फिलहाल यह घटना क्यों हुई ? इसके विषय में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो पाई है.

 

वहीं परिवार वाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस संबंध में जख्मी के परिवार वालों ने बताया कि मोहल्ले का ही वह युवक है, जो कि नशे का आदी है. उसने क्यों ब्लेड से उसके गले व चेहरे को चीरा है यह उन्हें पता नहीं है. वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद के द्वारा बताया गया कि अगले गले व चेहरे पर भी धारदार हथियार के जख्म के निशान है. नाक और चेहरे पर भी गंभीर जख्म बने हैं. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है. वहीं सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *