घर में लगी आग से टेंट का लाखों रुपए का सामान जलकर राख ; महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुश्मनी में आग लगाने का आरोप

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव स्थित एक घर में आग लग गई, जिसके कारण घर में रखा टेंट का लाखों का सामान जलकर राख हो गया. इस संबंध में पीड़ित महिला के द्वारा मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दो लोगों को आरोपित किया है. जिसमें बताया गया कि उन लोगों के द्वारा दुश्मनी के कारण उनके टेंट और समियाना के गोदाम में आग लगा दिया गया है. उक्त घर चंद्रमा महतो की बताई गई है. जिनके पुत्र टेंट-समियाना का काम करते हैं. बीती देर रात अचानक घर में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. वही स्थानीय लोगों के द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया. सूचना के बाद आज सुबह मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ की.

इस संबंध में स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी चंद्रमा महतो की पत्नी हीरामणि देवी के द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है, जिसमें उनके द्वारा पड़ोस के ही संजय महतो एवं सरमोद महतो को नामजद बनाया गया है. जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दोनों से पूर्व से विवाद और केस चल रहा है. केस उठाने को लेकर वे लोग दबाव बना रहे थे जिसको लेकर उन लोगों ने उनके घर में आग लगा दिया. जिससे घर में रखा टेंट-सामियाना का करीब 7 लाख रुपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया है. वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *