सड़क हादसे में बाइक सवार वेल्डिंग मिस्त्री की मौत ; दूसरा पटना रेफर

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के इसुआपुर थाना अंतर्गत इसुआपुर-मशरक मुख्य मार्ग पर चहपुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे बाइक पर बैठा वेल्डिंग मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वही उसके दोस्त को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत वेल्डिंग मिस्त्री इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर वार्ड नंबर 2 निवासी कमलेश चौरसिया का 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार चौरसिया बताया गया है. जबकि घायल उसका दोस्त मनीष कुमार बताया गया है. बताया जाता है कि दोनों अपनी बाइक से मशरक गए थे जहां से वापस घर लौट रहे थे. तभी रात्रि में चहपुरा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया.

 

जिससे सचिन की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वही मनीष कुमार को सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. वही सचिन के मौत की सूचना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के दौरान मृतक के चाचा ने बताया कि वह पुणे में रहकर वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था और चैती छठ में घर आया था. इसी क्रम में वापस लौटने के दौरान दुर्घटना हुई जिसमें उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *