अलग-अलग हादसों में मासूम बच्ची समेत तीन की मौत ; मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक मासूम बच्ची समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. जिसमें वृद्ध की मौत संदेहात्मक हुई है. जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में डूबने से एक अधेड़ की मौत सदर अस्पताल में हो गई. मृत अधेड़ की पहचान जिले के मढौरा थाना अंतर्गत भुवालपुर गांव निवासी स्वर्गीय मदिक मियां के 40 वर्षीय पुत्र ताहिर हुसैन के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह डूब रहा था जिसे बचा कर परिवार वालों और ग्रामीणों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया.

Add

जबकि, दूसरी घटना में बीते 16 मार्च को अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल मासूम बच्ची की मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. जिसके बाद परिवार वाले रोते-पीटते शव लेकर छपरा पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. मृत बच्ची जलालपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी सूरज राम की 5 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी बताई गई है. परिवार वालों ने बताया कि बीते 16 मार्च को घर के समीप अनियंत्रित बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे पटना रेफर किया गया था, जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है.

जबकि, तीसरी घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक वृद्ध की संदेहास्पद मौत हुई है. मृतक पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती पश्चिम टोला निवासी स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी का 70 वर्षीय पुत्र रामबाबू तिवारी बताये गये हैं. उनका शव पलानीनुमा घर में पड़ा हुआ था. उनकी मौत को संदिग्ध मानते हुए स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं समाचार प्रेषण तक इस किसी मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *