अपर मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं पर फोकस करने को दिया निर्देश

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK-    पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल संरक्षित रेल परिचालन हेतु अपने रनिंग कर्मचारियों को मिलने वाली सुख-सुविधाओं एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है. इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा ने आज 16 मार्च को वाराणसी मंडल के छपरा रेलवे स्टेशन पर स्थित गार्ड/लोकोपायलट क्रू लाबी एवं गार्ड/लोकोपायलट रनिंग रूमों का गहन निरीक्षण किया. इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) धर्मेन्द्र यादव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय, मंडल विद्युत इंजीनियर (कोचिंग) दीपक यादव, सहायक संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर/छपरा श्री ए के राय एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

Add

अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) श्री वर्मा निरीक्षण स्पेशल गाड़ी से छपरा जं स्टेशन पहुंचे और स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओं का निरीक्षण करने के उपरांत स्टेशन पर पड़ने वाले गार्ड/लोकोपायलट रनिंग रूमों एवं क्रू लॉबियों का गहन निरीक्षण किया. अपने निरीक्षण के दौरान श्री वर्मा ने क्रू एवं डीजल लॉबी में साइनिंग ऑन एवं साइनिंग ऑफ़ कियास्क,ब्रीथ-एनालाईजर,रिजर्व एवं प्रतीक्षारत कर्मचारियों के विश्रामालय एवं टायलेट्स का निरीक्षण किया और सम्बंधित को सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री वर्मा ने छपरा स्टेशन के कर्मचारी विश्रामालयों यथा गार्ड/लोकोपायलट रनिंग रूमों में कर्मचारियों को मिलने वाली सुख-सुविधाओं का संज्ञान लिया जिसमें कर्मचारियों को भीषण गर्मी के मौसम में पीने के ठंडे पानी हेतु वाटर कूलर,सोने के यथोचित प्रबन्धन हेतु साफ-सुथरे बेड रोल एवं मच्छरदानी की उपलब्धता, शारीरिक व्यायाम हेतु व्यायाम कक्ष एवं मानसिक शांति हेतु योग कक्ष तथा कर्मचारियों को हाइजीन युक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु किचन,

पीने के स्वच्छ पानी की मशीन,खाने की गुणवत्ता, डाइनिंग हाल के रख-रखाव एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया और सम्बंधित को निर्देश दिया. इस दौरान श्री वर्मा ने विभिन्न रंनिग रूम में ठहरे कर्मचारियों से उनको मिलने वाली सुविधाओं जानकारी ली और रनिंग रूम में बेड की उपलब्धता बढ़ाने के लिए किये जा रहे विस्तार कार्यो की प्रगति का निरीक्षण किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *