रामजयपाल कॉलेज के छात्र संगठन का किया गया पुनर्गठन ; अध्यक्ष पद पर धीरज कुमार तो आयुषी, विवेकानंद, श्रुति व नितेश बने उपाध्यक्ष

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छपरा नगर इकाई के द्वारा रामजपाल महाविद्यालय के छात्र संगठन का चुनाव कराया गया. जिला सह संयोजक गुलशन कुमार, नगर मंत्री आशीष कुमार, SFS सह संयोजक सचिन कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन में कॉलेज इकाई का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष के पद पर धीरज कुमार, उपाध्यक्ष के पद पर संयुक्त रूप से आयुषी कुमारी, विवेकानंद कुमार, श्रुति कुमारी, नितेश कुमार गुप्ता को संयुक्त रूप से चयन किया गया. वहीं अंकित सिंह को मंत्री तथा अकाशी राय को सह मंत्री बनाया गया.

Add

जबकि रितेश कुमार सिंह, अनीश कुमार, सिया सिंह, NCC प्रमुख कृपा कुमारी के साथ सभी कार्यकारणी का संयोजन किया गया. जिसमें नगर इकाई के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता नगर सह मंत्री रवि सिंह राणा, शिवम कुमार, रंकित सिंह, ऋतिक कुमार सिंह,नगर कार्यालय मंत्री, SFD संयोजक आदर्श राज सहित सभी अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहें. वहीं नये दायित्वधारियों को आभाविक के सदस्यों एवं कॉलेज के अध्यापकों के द्वारा बधाई दी गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *