ट्रेनों की निगरानी के दौरान तस्करी के लिए ले जाया जा रहा भारी संख्या में कछुआ बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  अमृतसर से कटिहार जा रही डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ द्वारा लगभग 110 पीस कछुओं को बरामद किया है.आरपीएफ द्वारा तलाशी अभियान के दौरान एसी कोच के जॉइंट के पास संदिग्ध हालत में रखे बैग से इन कछुओं को बरामद किया गया. इस संबंध में सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली. बरामद सभी कछुओं को वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया गया है ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके.उन्होंने बताया की कछुओं की तस्करी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर होती है. एशियाई देशों, विशेषकर चीन, थाईलैंड और वियतनाम में कछुओं की काफी मांग है वहां इनका उपयोग पारंपरिक दवाओं, सूप और सजावटी वस्तुओं के रूप में किया जाता है अंतरराष्ट्रीय बाजार में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की कीमत लाखों रुपये तक पहुंच जाती है. यही कारण है कि तस्कर इनकी अवैध ढंग से तस्करी कर मोटा मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं.

कछुओं की प्रजातियां तस्करों के निशाने पर हमेशा से रहती हैं. तस्कर इन्हें पकड़कर ट्रेन, बस या अन्य माध्यमों से बड़े शहरों तक पहुंचाते हैं, जहां से इन्हें अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए विदेशों में भेजा जाता है. रेलवे मार्ग को तस्कर इसलिए भी चुनते हैं क्योंकि इसमें निगरानी से बचकर लंबी दूरी तक माल ले जाना अपेक्षाकृत आसान होता है. विदित हो कि इससे पहले भी गाजीपुर–कोलकाता ट्रेन से आरपीएफ ने बड़ी संख्या में कछुओं को बरामद किया था. उस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसने पूछताछ में बताया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कछुओं की कीमत लाखों रुपये तक होती है. टीम मे आरपीएफ के पुलिसकर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *