दो दिनों से उत्पात मचा रहे उग्र बंदर को टीम ने पकड़ा ; काटने से सैकड़ों लोग हो चुके हैं अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन रोड में पुराने रेलवे स्टेशन से लेकर मशरक जंक्शन तक और गोला मंडी में पिछले दो दिनों से लोगों के लिए दहशत का कारण बने उग्र बंदर को आखिरकार वन विभाग और निजी बंदर पकड़ने वाली टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया बंदर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. पिछले दो दिनों से बंदर के आतंक से पूरा क्षेत्र सहमा हुआ था और लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे थे. बताया जाता है कि बीते दो दिनों से मशरक के स्टेशन रोड, पुराने रेलवे स्टेशन से लेकर नए मशरक जंक्शन तक एक पागल बंदर का आतंक चरम पर था.

यह बंदर राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता था. कई बार वह घरों की छतों पर चढ़कर वहां मौजूद लोगों पर भी हमला कर देता था और उन्हें काटकर घायल कर देता था. बंदर को पकड़ने के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक ओझा उर्फ धोती बाबा और प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *