पीएम केयर्स योजना की तिमाही बैठक में जिलाधिकारी ने लाभार्थियों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य व शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में पीएम केयर्स योजना के तीन लाभार्थियों के साथ नियमित तिमाही बैठक किया गया है. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त बैठक में लाभार्थियों के विशेषकर शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली गयी. दो लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है तथा उनके द्वारा आगे पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जाहिर की गयी. इस संबंध में जिला पदाधिकारी सारण द्वारा सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया गया कि लाभुकों को पढ़ाई जारी रखने में जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए यथोचित सहयोग करना सुनिश्चित करेंगी.

तीसरे लाभुक द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में प्राईवेट नौकरी करते है. इस संदर्भ में जिलाधिकारी सारण द्वारा सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को उक्त लाभुक को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत लाभान्वित कराने का निदेश दिया गया. अंत में जिलाधिकारी सारण द्वारा सभी लाभुकों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई. इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी, समन्वयक, आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *