घर में लूटपाट के दौरान महिला की चाकू गोदकर हत्या ; पहुंची एफएसएल एवं डॉग स्क्वाड टीम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मांझी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट के दौरान चाकू गोदकर एक महिला की हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. मृत महिला की पहचान स्थानीय नंदपुर गांव निवासी नसरुद्दीन की 55 वर्षीय पत्नी कमरूल बीबी के रूप में हुई है. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. बताया जाता है कि अपराधी घर के पीछे की दीवार के सहारे चढ़कर अंदर घुसे और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. उस दौरान घर में सो रही महिला जग गई और शोर मचाना चाहा तो अपराधियों ने उसके उपर चाकू से हमला कर दिया. उस दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये.

Add

इस घटना की जानकारी आज सुबह उस समय हुई जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और आसपास के लोगों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. संदेह होने पर कुछ लोग छत के रास्ते घर में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए. कमरे में कमरूल बीबी का लहुलुहान शव पड़ा था. जबकि, गोदरेज आल्मीरा टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. तब ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मांझी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं.

वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड टीम एवं एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था. घटना के संबंध में बताया गया है कि वह महिला घर पर अकेली रहती थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *