पूर्व के विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे ; दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   शहर के नगर थाना अंतर्गत सोनारपट्टी मोहल्ले में पूर्व के विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में दोनों ही पक्ष से महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं. सभी जख्मी को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में दोनों ही पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी. एक पक्ष से जख्मी में नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी साहेबगंज निवासी श्याम बाबू महतो का बीस वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार उसका भाई शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से विष्णु साह के पुत्र अखिलेश साह, भोला साह एवं उनकी पत्नी धर्म शीला देवी शामिल हैं.

Add

दोनों परिवार के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है और बीते जनवरी माह में भी उनके बीच मारपीट हुई थी. आज रात्रि में दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे में जख्मी सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष दोनों ही पक्षों के द्वारा एक दूसरे पक्ष के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *