बेटे ने की मां की हत्या, गिरफ्तार ; परिवार में लगा रोना-पीटना

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां सगे बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी गई है. मृत महिला जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी रामदेव राय की 74 वर्षीय पत्नी सोनरपति देवी बताई गई है. जिसके सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर हत्या की गई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची डोरीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Add

वहीं इस घटना के बाद हत्यारे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्या की सूचना मिलती है पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इसकी तीखी भर्त्सना भी की गई. इस घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि घरेलू झगड़े में उनके बेटे ने खनती (लोहे का औजार) से मां के सिर पर प्रहार कर दिया. जिसके कारण गंभीर उस जख्मी होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *